वंदे मातरम् के 150 वर्ष: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वर्षभर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार सुबह नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले भव्य उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट और विशेष स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी समारोहों की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। यह उत्सव उस अमर रचना को समर्पित है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरणा दी और आज भी राष्ट्रीय गौरव, एकता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना को प्रज्वलित करती है।है।

देशभर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

इस ऐतिहासिक अवसर पर आज सुबह लगभग 9:50 बजे देशभर में सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग उत्साह के साथ भाग लेंगे।

1875 में हुई थी वंदे मातरम् की रचना

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अक्षय नवमी के दिन इस कालजयी गीत की रचना की थी, जो बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ का अभिन्न हिस्सा बना। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के रूप में समर्पित यह गीत भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मसम्मान का शाश्वत प्रतीक माना जाता है।

उत्सव की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी का संदेश

इस कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा: “कल, 7 नवंबर का दिन हर देशवासी के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदे मातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह प्रेरक आह्वान देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत करता रहा है। मुझे सुबह 9:30 बजे दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जहाँ स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। वंदे मातरम् का सामूहिक गायन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।”

Our Latest Blog

Welcome to Aagaaz Institute! You’ve taken the first step towards your MPPSC success. Let’s begin this journey together."