आयुष्मान भारत योजना क्या है ?

आयुष्मान भारत योजना क्या है

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत 23 सितंबर, 2018 को रांची, झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी. यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करना है. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजाए) भारत सरकार की एक क्रांतिकारी स्वास्थ्य बीमा पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सुरक्षा और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। यह योजना 10 करोड़ से अधिक परिवारों को कवर करती है और प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अस्पताल में भर्ती कवरेज प्रदान करती है, जिससे देशभर में 7,000 से अधिक एम्पैनल अस्पतालों में कैशलेस इलाज सुनिश्चित होता है।

आयुष्मान भारत योजना क्या है

लाभ

• प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवरेज।

• भारत भर में 7,000 से अधिक एम्पैनल अस्पतालों में कैशलेस इलाज।

• द्वितीयक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती खर्चों को कवर करता है।

• पूर्व-मौजूदा बीमारियों पर कोई सीमा नहीं।

• नि:शुल्क पूर्व और पश्चात अस्पताल सेवाएं शामिल हैं।

• इस योजना के तहत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की कल्पना की गई है, इससे 50 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा, और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

• आयुष्मान भारत के पहले हिस्से – स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र-की शुरूआत बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर किया गया था, और दूसरा भाग – स्वास्थ्य बीमा योजना-दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से दो दिन पहले शुरू किया गया था।

• पीएमजेएवाई की व्यापकता के बारे में विस्तार से बताते हुए,प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1300 बीमारियां शामिल होंगी. निजी अस्पताल भी इस योजना का हिस्सा होंगे।

• इस योजना में 5 लाख की राशि में सभी जांच, दवा, अस्पताल में भर्ती के खर्च आदि भी शामिल होंगे।

• इसके तहत यह पूर्व बीमारियों भी आएंगी. लोग 14555 डायल करके या सेवा केंद्र के माध्यम से इस योजना के बारे में अधिक जान सकते हैं।

• उन राज्यों के लिए जो पीएमजेएवाई का हिस्सा हैं, लोग इन राज्यों में से किसी भी राज्य में जा रहे हैं, तो भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

• देश भर में 13,000 से ज्यादा अस्पताल इस योजना में शामिल किए गए हैं।

• प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पीएमजेएवाई से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों और डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य प्रदाताओं, आशा, एएनएम आदि के समर्पण के माध्यम से, यह योजना सफल होगी।

योजना के बारे में मुख्य बिंदु:
• लॉन्च की तारीख: 23 सितंबर, 2018.
• लॉन्च स्थान: रांची, झारखंड.
• उद्देश्य: समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण
स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना.
• कवरेज: प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर. • विशेषताएँ:
• यह एक कैशलेस और पेपरलेस सुविधा है.
• यह पहले से मौजूद बीमारियों को भी कवर करती है.
• इसमें माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं.
• यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य 50 करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक पहुँचना है.

Our Latest Blog

Commonwealth

CommonWealth राष्ट्रमंडल (Commonwealth of Nations) राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का संगठन 54 स्वतंत्र और संप्रभु देशों का समूह है, जिनमें से अधिकांश कभी ब्रिटिश उपनिवेश रहे थे।

Read More »

ऑस्कर पुरस्कार क्या हैं?

ऑस्कर पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार क्या हैं? ऑस्कर पुरस्कार, जिसे अकादमी पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, फिल्म उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देने

Read More »

United Nations (संयुक्त राष्ट्र)

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) परिचय परिचय संयुक्त राष्ट्र (United Nations- UN) 1945 में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। वर्तमान में इसमें शामिल सदस्य राष्ट्रों की

Read More »

Welcome to Aagaaz Institute! You’ve taken the first step towards your MPPSC success. Let’s begin this journey together."